राष्ट्रीयता जांच याचिका : मद्रास HC ने गृह मंत्रालय और सौरव दास से मांगा जवाब

feature-top

मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास को एक जनहित याचिका (PIL) के मामले में नोटिस जारी किया। इस याचिका में सौरव दास की नागरिकता की जांच करने की मांग की गई है, और यदि वह भारतीय नागरिक नहीं पाए जाते हैं, तो उनका पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द करने को कहा गया है। 

याचिकाकर्ता ने दास के X और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने, और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोकने के लिए भी निर्देश देने की मांग की है।


feature-top