असम : मंत्री के ULFA वाले बयान पर छिड़ा विवाद, CM हिमंत ने जारी किया स्पष्टीकरण

feature-top

असम के मंत्री बिस्वजीत दैमारी ने 'यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम' (ULFA) की तारीफ करके एक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंधित संगठन ने "पांच दशकों से भी अधिक समय तक बाहरी ताकतों से राज्य की रक्षा की है"।

तिनसुकिया के काकोपाथर में एक कार्यक्रम के दौरान दैमारी ने यह टिप्पणी की। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सामने आकर स्पष्ट करना पड़ा कि खेल और युवा कल्याण मंत्री, अनूप चेतिया के नेतृत्व वाले गुट की बात कर रहे थे, न कि परेश बरुआ के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित 'उल्फा (इंडिपेंडेंट)' की।


feature-top