SAFF चैंपियनशिप के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत

feature-top

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने SAFF चैंपियनशिप 2026 के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 5 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश के ढाका में होने वाले टूर्नामेंट में भारत की कमान अंडर-23 टीम के कोच नौशाद मूसा संभालेंगे।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 नवंबर को पाकिस्तान और दूसरा मैच 11 नवंबर को मालदीव के खिलाफ खेलेगी। भारत की नजर रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीतने पर होगी। सेमीफाइनल 14 नवंबर और फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा।


feature-top