विमल विज्ञापन विवाद: एफडीए नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन

feature-top

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र FDA द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर 4 नवंबर 2026 को सुनवाई होने की संभावना है।

महाराष्ट्र FDA का आरोप है कि विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला का परोक्ष प्रचार किया जा रहा है। इस मामले में शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

अजय देवगन ने याचिका में तर्क दिया है कि निर्माता कंपनी के बजाय विज्ञापन में काम करने वाले कलाकार को सीधे नोटिस देना मनमाना है। वहीं, FDA का कहना है कि तीनों अभिनेताओं के जवाब मिलने के बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।


feature-top