थेनी जेलब्रेक कांड : CM विजय ने डिप्टी जेल अधीक्षक को किया निलंबित, कई कर्मियों के तबादले

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने थेनी जिला जेल के डिप्टी जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही, जेल के कई कर्मचारियों का तबादला करने का भी आदेश दिया है। यह कदम वहां से 17 कैदियों के जेल से भाग निकलने की घटना के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। 

अगस्त 2024 से थेनी में तैनात डिप्टी जेल अधीक्षक एन. रामलिंगम को जेल प्रशासन और सुरक्षा निगरानी में विफलता के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कुल 17 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


feature-top