दिल्ली : मंगोलपुरी जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

feature-top

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद, पुलिसकर्मी और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमों ने घंटों तक काम किया। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर से कुल छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।


feature-top