बिहार MLC चुनाव के दो विजेताओं ने थामा भाजपा का दामन

feature-top

बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय जीत हासिल करने वाले दो नवनिर्वाचित सदस्य बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज भाजपा में शामिल हो गए। पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में दोनों ने सदस्यता ग्रहण की।

बंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के अभिषेक झा को हराया था, जबकि राहुल राज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के आनंद पुष्कर को शिकस्त दी थी। दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का दामन थामा है।


feature-top