पंजाब चुनाव से पहले AAP में बगावत, दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो मौजूदा विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा (समाना) और हरमीत सिंह पठानमाजरा (सनौर) ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
दोनों विधायकों को AAP की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में जगह नहीं मिली थी। इसे उनके इस्तीफे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। जोड़ामाजरा पार्टी नेतृत्व से मतभेद और मंत्री पद गंवाने से नाराज थे, जबकि पठानमाजरा का नेतृत्व के साथ बाढ़ प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर विवाद रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें धुरी से भगवंत मान और कोटकपूरा से विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान शामिल हैं। पहली सूची के बाद दो विधायकों के इस्तीफे से पार्टी में अंदरूनी असंतोष सामने आ गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
