INDIA ब्लॉक की रैली से गरमाई सियासत, BJP बोली- चुनाव आयोग को डराने की कोशिश

feature-top

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने विपक्ष के इस कदम को चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को डराने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश बताया है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि विपक्ष चुनावों में संभावित हार को देखते हुए पहले से ही चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाकर अपनी हार का बहाना तैयार कर रहा है। वहीं, विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है और उसके खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। इसी के विरोध में INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।


feature-top