सोना तस्करी की आरोपी रान्या राव को मंदिर में VIP दर्शन, कर्नाटक में सियासी बवाल

feature-top

कन्नड़ अभिनेत्री और ₹102 करोड़ के सोना तस्करी मामले की आरोपी रान्या राव को कर्नाटक के हासन स्थित हसनंबा मंदिर में VIP दर्शन कराए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। 31 अक्टूबर को उन्हें और उनके परिवार को आम श्रद्धालुओं की कतार से पहले विशेष दर्शन कराए गए। आरोप है कि उन्हें सरकारी प्रोटोकॉल वाहन से मंदिर लाया गया। भाजपा एमएलसी सी.टी. रवि ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि क्या सोना तस्करी की आरोपी को VIP का दर्जा दिया जा रहा है? गौरतलब है कि रान्या राव को मार्च 2025 में 14.2 किलोग्राम सोने की कथित तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और अप्रैल 2026 में जमानत मिली थी।


feature-top