NTA में सुधारों पर फैसला टला, नीलेकणी समिति की समय-सीमा बढ़ी

feature-top

केंद्र सरकार ने पूर्व UIDAI प्रमुख नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय परीक्षा सुधार समिति की समय-सीमा बढ़ाकर 31 जनवरी 2027 कर दी है। शिक्षा मंत्रालय ने यह फैसला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के कामकाज की व्यापक समीक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधारों के लिए लिया है।

सात सदस्यीय समिति का गठन NEET-UG, UGC-NET और CSIR-UGC NET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद किया गया था। समिति NTA के पुनर्गठन, पेपर लीक रोकने के लिए तकनीकी सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और छात्रों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए सुझाव देगी। इसका उद्देश्य देश में पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली विकसित करना है।


feature-top