IIT बॉम्बे विवाद : छात्र के परिजनों ने HC का रुख कर CBI जांच की उठाई मांग

feature-top

18 सितंबर को अपनी जान देने वाले IIT छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मांग की है कि उनकी मौत की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) या एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से कराई जाए।

इसके अलावा, साहिल के माता-पिता ने 'अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम' के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत में भी अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अदालत की निगरानी में अपनी मौत की जांच कराने की मांग की है।


feature-top