वेदांता मध्यस्थता मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका करी खारिज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने वेदांता लिमिटेड और रवा ऑयल (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड को 99 मिलियन डॉलर के दावों से जुड़े विदेशी मध्यस्थता फैसलों (आर्बिट्रेशन अवार्ड्स) को लागू करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने दो दशक से भी पुराने इन फैसलों को लागू करने का विरोध करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और चेतावनी दी कि इस तरह की कानूनी लड़ाई से भारत की मध्यस्थता व्यवस्था (आर्बिट्रेशन सिस्टम) में भरोसा कम हो सकता है।


feature-top