भगवान राम-कृष्ण की तुलना कर विवादों में आए बाबा बागेश्वर

feature-top

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में राम कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। उनके प्रवचन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा-वृंदावन के संतों और कृष्ण भक्तों ने कड़ी आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी है।

दरअसल, प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि भगवान कृष्ण की मुद्रा तीन जगह से टेढ़ी होती है। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन के धाम, राम के धनुष और कृष्ण की बांसुरी तथा दोनों भगवान की लीलाओं की तुलना भी की थी। उनकी इन टिप्पणियों को लेकर कृष्ण भक्तों ने नाराजगी जताई।

विवाद बढ़ने पर ब्रज क्षेत्र के संतों ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण एक ही परमेश्वर के अवतार हैं और उनके बीच इस तरह तुलना करना उचित नहीं है। वहीं, कुछ संगठनों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग करी।


feature-top