मुंबई : शादी में दूषित खाना खाने से 100 लोग बीमार, FDA की जांच शुरू

feature-top

मुंबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 100 लोग फूड पॉइजनिंग (संभावित) के कारण बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों ने जांच के लिए खाने के नमूने लिए हैं और खाने के दूषित होने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह घटना रविवार को शहर के पूर्वी उपनगर नाहुर स्थित नालंदा बुद्ध विहार हॉल में हुई, जहां 400 से 500 मेहमान एक समारोह में शामिल हुए थे।


feature-top