रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का भव्य शुभारंभ

feature-top

रायपुर और छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ा दिन है। शहर के पंडरी रोड पर 300 बेड की क्षमता वाले 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का आज भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का आधिकारिक उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ डॉक्टर और शहर की गणमान्य हस्तियां भी शामिल होंगी।


feature-top