पुणे : PM मोदी ने मेट्रो 'पिंक लाइन' का किया उद्घाटन, 21,800 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

उन्होंने पुणे मेट्रो लाइन 3 (जिसे 'पिंक लाइन' भी कहा जाता है) का उद्घाटन किया, जिसे 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह परियोजना तकनीकी नवाचार और आधुनिक परिवहन समाधानों के माध्यम से पुणे के शहरी आवागमन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


feature-top