दिल्ली व्यापार संगठन ने भैया दूज तक रैलियों-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की उठाई मांग

feature-top

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि 'भैया दूज' (11 नवंबर) तक राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख जगहों - जैसे कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर और रामलीला मैदान - पर किसी भी तरह की रैली, धरना या विरोध मार्च की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि त्योहारों का सीजन खत्म होने तक, प्रमुख जगहों - खासकर कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रामलीला मैदान, इंडिया गेट, राजघाट, दिल्ली गेट, सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली - पर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत न दी जाए।


feature-top