बेअंत सिंह हत्याकांड : SC ने टाली आरोपी हवारा की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने बब्बर खालसा के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर सुनवाई टाल दी। हवारा 1995 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसने दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी। हालांकि, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा करने से राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर "बहुत बड़ा असर" पड़ सकता है। अब इस मामले की सुनवाई फरवरी 2027 के बाद होगी।


feature-top