तमिलनाडु की नई ऊर्जा नीति: 2.5 GW बैटरी स्टोरेज का लक्ष्य

feature-top

तमिलनाडु सरकार ने बिजली व्यवस्था मजबूत करने और शाम के समय बिजली की कमी दूर करने के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) पॉलिसी 2026 लॉन्च की है। इसके तहत राज्य ने 2.5 GW बैटरी स्टोरेज क्षमता का लक्ष्य रखा है। नए 1 MW या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स में 10% बैटरी स्टोरेज अनिवार्य होगा। परियोजनाओं को 10 साल तक ट्रांसमिशन और व्हीलिंग शुल्क में 100% छूट मिलेगी। सरकार का उद्देश्य अतिरिक्त सौर एवं पवन ऊर्जा को संग्रहित कर बिजली खरीद की लागत घटाना और पीक आवर्स में आपूर्ति सुनिश्चित करना है।


feature-top