इजरायल में सत्ता की जंग तेज, नेतन्याहू के सामने विपक्ष ने उतारा नया चेहरा

feature-top

इजरायल में हुए चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पांच विपक्षी दलों ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना साझा उम्मीदवार घोषित किया है। विपक्षी गठबंधन का लक्ष्य बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को हटाकर नई राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाना है।

हालांकि, 120 सदस्यीय संसद में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइजेनकोट के विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं, जबकि अरब बहुल दलों के पास 19 सीटें हैं। ऐसे में सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 61 हासिल करना बड़ी चुनौती है। राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग जल्द ही राजनीतिक दलों से बातचीत कर नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।


feature-top