मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में पुरी का पलड़ा भारी, मैदान में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं

feature-top

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनके दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। निर्दलीय उम्मीदवार कंते सयन्ना के नामांकन में विधायकों के जरूरी हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि राजकुमार लोहानी निर्धारित समय में फॉर्म-26 का शपथपत्र जमा नहीं कर सके।

इस उपचुनाव में पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने भी आपत्तियां उठाई थीं, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। कांग्रेस ने इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। यह उपचुनाव केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद हो रहा है। चुनाव परिणाम 5 नवंबर को घोषित होने की संभावना है।


feature-top