अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR पर संसद में बहस के लिए तैयार सरकार

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR और कथित वोट चोरी के आरोपों पर संसद में खुली बहस की चुनौती दी है। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

शाह ने कांग्रेस की 'मॉक संसद' पर भी निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि बहस से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और SIR प्रक्रिया रोकनी चाहिए। राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी समर्थन के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है।


feature-top