जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज, आगा रुहुल्लाह ने NC और लोकसभा से दिया इस्तीफा

feature-top

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और लोकसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। बडगाम में एक जनसभा के दौरान उन्होंने मंच से अपने इस्तीफे का ऐलान किया। मेहदी ने पार्टी नेतृत्व पर अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे से पीछे हटने, चुनावी वादे पूरे नहीं करने और मूल राजनीतिक विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भाजपा और केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए उनके कदम को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित बताया है। मेहदी ने संकेत दिया है कि वे जम्मू-कश्मीर में एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू कर सकते हैं।


feature-top