ABVP ने किया 'कोलकाता चलो' का ऐलान, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ होगा नारा

feature-top

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर 2026 को 'कोलकाता चलो' रैली आयोजित करने की घोषणा की है। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' थीम के तहत होने वाली इस रैली में 20 हजार से अधिक छात्रों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

रैली सियालदह स्टेशन से शुरू होकर धर्मतल्ला स्थित डोरिना क्रॉसिंग तक जाएगी। ABVP के दक्षिण बंगाल के प्रदेश मंत्री नीलकंठ भट्टाचार्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता के खिलाफ आवाज उठाना है। संगठन ने वामपंथी दलों और कांग्रेस पर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। यह रैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आयोजित की जाएगी।


feature-top