अरुणाचल प्रदेश को मिला नया DGP, IPS राजेश कुमार संभालेंगे कमान

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1995 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF में स्पेशल DG के पद पर तैनात थे। उन्हें समय से पहले वापस बुलाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश कुमार ने 1995 बैच के अपने साथी अधिकारी शिव दर्शन सिंह जमवाल की जगह ली है, जिन्हें दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। जमवाल जनवरी 2026 से अरुणाचल प्रदेश के DGP पद पर कार्यरत थे।


feature-top