डोनाल्ड ट्रम्प के लिए बड़ा झटका : मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी दोनों सदन हारी, डेमोक्रेटिक पार्टी की हुई वापसी

feature-top

हाल ही में हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों—हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) और सीनेट—पर अपना कब्जा जमाते हुए शानदार जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक उलटफेर के साथ ही डेमोक्रेट्स को संसद में मजबूत बढ़त मिल गई है, जिससे राष्ट्रपति ट्रम्प के एजेंडे पर लगाम लगाने की उनकी ताक़त काफी बढ़ गई है।

 


feature-top