दिल्ली : AAP ने CM रेखा और मंत्री सिरसा पर लगाया AQI डेटा में हेरफेर का आरोप

feature-top

आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हवा की गुणवत्ता (air quality) के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। AAP का आरोप है कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच बड़े पैमाने पर डेटा में धोखाधड़ी की गई है। 

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर करने के लिए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़का जा रहा था। उन्होंने शहर के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक, जहांगीरपुरी में स्थित स्टेशन का उदाहरण दिया।


feature-top