रायगढ़: राज्योत्सव में सम्मानित हुए बाबूलाल अग्रवाल

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

feature-top

 राजधानी रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में  रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल को तालिया की गड़गड़ाहट और महाराजा अग्रसेन के जयघोष के बीच महाराजा अग्रसेन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। जिसमे दो लाख नगद , प्रतीक चिन्ह , सम्मान पत्र  शामिल था ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री भारत शासन अमित शाह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कर कमलों से प्राप्त हुआ।  

 

इस भव्य समारोह में लगभग 40000 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई जो की बरसते पानी में भी इस समारोह के साक्षी बने। गृहमंत्री अमित शाह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस बरसते पानी में भी जिस तरह से आप लोगों ने राज्योत्सव का मान बढ़ाया है वह तारीफ के काबिल है और मैं इस हेतु आपका धन्यवाद करता हूं। अमित शाह से  मिलने पर बाबूलाल अग्रवाल ने उन्हे कहा कि  मैं आपसे पहले भी मिल चुका हूं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उन्हे पहचाना ,क्योंकि अपनी गांधी टोपी के कारण बाबूलाल अग्रवाल का व्यक्तित्व ऐसा बन चुका है कि जो उनसे मिलता है वह उन्हें भूल नहीं सकता।  

 

इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल के साथ उनके कई साथी गण उपस्थित रहे  जिनमें प्रमुख रूप से गोविंद मिश्रा सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,नवनीत जगतरामका प्रधान संपादक दैनिक इस्पात टाइम्स, हीरा मोटवानी अध्यक्ष प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रायगढ़ इकाई,पवन अग्रवाल (कुड़ुमकेला) संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर  एवं अग्रवाल मित्र सभा ,मनीष अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष बिलासपुर इकाई , अनिल अग्रवाल (लाल टंकी) लायंस क्लब,मनोज मिरानिया अधिवक्ता एवं पूर्व सचिव इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन, सुभाष अग्रवाल (चिराग )सलाहकार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, रोटेरियन पंकज गोयल अधिवक्ता एवं रोटरी क्लब ऑफ  रायगढ़ रॉयल, लायन अमित मोदी अधिवक्ता एवं सदस्य श्री अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ आनंद बेरीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, रवि सिंह अधिवक्ता  लायन सौरभ अग्रवाल लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी, श्रवण बेरीवाल संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर ,महेश कंकरवाल पूर्व पार्षद नगर निगम , बाबूलाल अग्रवाल  के इस सम्मान के लिए उनके प्रोटोकॉल अधिकारी रायगढ़ के नायब तहसीलदार हरनन्दन बंजारे भी उनके साथ शामिल  रहे। 

 

वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी जी ने समस्त रायगढ़ वासियों  को बधाई देते हुए रायगढ़ से पधारे सभी साथियों को अपने निवास स्थान पर भोजन के लिए आमंत्रित किया।इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल ने अपने सेवा संकल्प को दोहराते हुए राज्य शासन ,ज्यूरी के सभी सातों सदस्यों रायगढ़ जिलाध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ,एस डी एम महेश शर्मा ,मीडिया एवं अपने सभी साथियों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।  .   


feature-top
feature-top