इवेको अधिग्रहण के बाद टाटा संस चेयरमैन और इटली PM मेलोनी की अहम बैठक

feature-top

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रोम के पलाज़ो चिगी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक, औद्योगिक और आर्थिक संबंधों के बीच हुई इस बातचीत में, टाटा मोटर्स द्वारा इटली की कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी 'इवेको ग्रुप' के अधिग्रहण का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।

बैठक में टाटा समूह द्वारा इटली की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी 'इवेको ग्रुप' में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के बाद, चंद्रशेखरन ने टाटा समूह की रणनीति पेश की।


feature-top