बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर 18 महीने तक ट्रैफिक प्रतिबंध, कई वाहनों पर रोक

feature-top

बेंगलुरु में आज शुक्रवार (6 नवंबर) से बल्लारी रोड पर अगले 18 महीनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। बैंगलोर डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) यहां ₹420 करोड़ की लागत से 1.6 किलोमीटर लंबा चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बना रही है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किए हैं।

निर्माण कार्य के दौरान बल्लारी रोड पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों और KSRTC, निजी इंटरसिटी व टूरिस्ट बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, निजी कारों, दोपहिया वाहनों और ऑटो को सीमित लेन से गुजरने की अनुमति होगी।

एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को ओल्ड हाई ग्राउंड्स, टैनरी रोड और नागवारा रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। यशवंतपुर की ओर से आने वाले वाहन BEL सर्कल और आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को संभावित जाम को देखते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए 45 से 60 मिनट अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है।


feature-top