मणिपुर में नागा समुदाय का बड़ा प्रदर्शन, असम राइफल्स हटाने की मांग

feature-top

मणिपुर के उखरुल और कामजोंग जिलों में नागा समुदाय के हजारों लोगों ने विशाल रैलियां निकालकर असम राइफल्स को नागा बहुल इलाकों से हटाने की मांग की। यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) और तंगखुल नागा लॉन्ग के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने कथित 'प्रॉक्सी वॉर' समाप्त करने, कुकी उग्रवादी संगठनों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO) समझौता रद्द करने, म्यांमार से अवैध प्रवासियों की पहचान और वापसी तथा अलग कुकी प्रशासन की मांग का विरोध किया। इम्फाल-उखरुल राजमार्ग पर 4 नवंबर को यात्री वाहनों पर हुई गोलीबारी की घटना को भी विरोध का तात्कालिक कारण बताया गया। प्रदर्शन के चलते कई इलाकों में बाजार, स्कूल और परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं।


feature-top