दिल्ली PG हादसा: छह आरोपियों के खिलाफ 638 पन्नों की चार्जशीट

feature-top

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG इमारत ढहने के मामले में छह लोगों के खिलाफ 638 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। हादसे में पांच छात्रों और दो मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हुई थी। आरोपियों में मकान मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश गुप्ता, PG संचालक सुधांशु कुमार और शुभम त्यागी तथा ठेकेदार सानोज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने BNS की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 125A और 290 के तहत आरोप लगाए हैं। जांच में सामने आया कि सपोर्टिंग दीवार हटाने के बाद भी मरम्मत का काम जारी रखा गया था। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।


feature-top