भगवान कृष्ण पर विवादित टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज

feature-top

भगवान कृष्ण के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर आगरा की एक अदालत में धार्मिक उपदेशक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने आगरा सिविल कोर्ट में यह शिकायत दर्ज कराई है।

उनका आरोप है कि एक धार्मिक प्रवचन के दौरान शास्त्री ने भगवान कृष्ण के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनके वंशजों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आई। शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में एक 'राम कथा' के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण की शारीरिक मुद्राओं की तुलना की थी।


feature-top