मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

अभिनेता अमिताभ बच्चन को एक नया ईमेल मिला है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर पर बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पुलिस के अनुसार, उनके बंगले 'जलसा' की तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज़ नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि यह ईमेल बॉम्बे हाई कोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स को भी भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, वहां भी तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली।

अधिकारियों ने संदेश की सत्यता की जांच करने, उसके स्रोत का पता लगाने और उसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, 23 अक्टूबर को बच्चन को एक धमकी भरा ईमेल मिला था।


feature-top