सिरप कांड : 26 बच्चों की मौत मामले के आरोपी डॉक्टर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने बाल रोग विशेषज्ञ प्रवीण सोनी को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप लिखना जारी रखा, जो मध्य प्रदेश में 26 बच्चों की मौत से जुड़ा है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला इतना गंभीर है कि इस चरण में उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता।


feature-top