सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने कोर्ट को 'वर्क वीज़ा' का दिया हवाला

feature-top

अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में गवाह के तौर पर पेश हुईं और अपना बयान दर्ज कराया। मोरक्को मूल की कनाडाई नागरिक फतेही ने अदालत को बताया कि वह भारतीय संगीत उद्योग की दिग्गज कंपनी टी-सीरीज के साथ वर्क वीजा पर भारत आई थीं।

उन्होंने अदालत को अपनी चेन्नई यात्रा और चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस के साथ हुई मुलाकात के बारे में भी बताया। फतेही राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह के समक्ष पेश हुईं।


feature-top