RJD नेता बैद्यनाथ महतो की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 2019 से केरल में काट रहा था फरारी

feature-top

बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल मोहम्मद अजाज अहमद उर्फ अताबुल रहमान को केरल के कोल्लम से गिरफ्तार किया गया है। वह RJD नेता और जिला पंचायत सदस्य बैद्यनाथ महतो की हत्या का मुख्य आरोपी है। 12 सितंबर 2026 को सीतामढ़ी में सुबह की सैर के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, अजाज 2019 से केरल में पहचान छिपाकर रह रहा था। बिहार में उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 20 मामले दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बिहार पुलिस उसे ट्रांजिट वारंट पर पूछताछ के लिए बिहार ले जा रही है।


feature-top