Big Bazaar के संस्थापक किशोर बियानी पर FIR

feature-top

CBI ने फ्यूचर रिटेल के प्रमोटर किशोर बियानी, उनके भाई राकेश बियानी और अन्य के खिलाफ ₹904.32 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की है। SBI की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि कंपनी ने SBI समेत नौ बैंकों से कर्ज लेकर रकम सहयोगी कंपनियों के जरिए डायवर्ट की। CBI ने मुंबई में आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच जारी है।


feature-top