पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर ED की रेड, 36 घंटे चली कार्रवाई

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई करीब एक करोड़ रुपये के कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।

ED की टीम ने करीब 36 घंटे तक कार्रवाई की। इसमें विधायक का आवास, उनके सहयोगियों की संपत्तियां और उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा द्वारा संचालित अस्पताल एवं नशामुक्ति केंद्र शामिल हैं।


feature-top