7 राज्यों के मतदाताओं को राहत, SIR से बाहर हुए वोटर्स को दोबारा मिलेगा मौका

feature-top

चुनाव आयोग (ECI) ने SIR प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका दिया है। यह सुविधा दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड के मतदाताओं के लिए है।

इसमें ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) श्रेणी में दर्ज ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर वापस नहीं मिले थे। उन्हें नया एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए नए मतदाता वाला Form 6 भरने की जरूरत नहीं होगी और उनका पुराना वोटर ID (EPIC) नंबर भी बरकरार रहेगा।

चुनाव आयोग ने BLO को घर-घर जाकर संपर्क करने और SMS, WhatsApp व ईमेल के जरिए मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मतदाता ECINET प्लेटफॉर्म के जरिए भी फॉर्म जमा कर सकेंगे।


feature-top