बंगाल : प्राचीन हिंदू मंदिरों और मठों का होगा कायाकल्प, सरकार खर्च करेगी ₹1,000 करोड़

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के प्राचीन हिंदू मंदिरों और मठों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाने की घोषणा की है।  नदिया जिले के अरंगहाटा में काली पूजा समारोह के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया।

'तीर्थ क्षेत्र सर्किट' नाम की इस योजना के तहत अगले दो वर्षों में ऐतिहासिक और उपेक्षित मंदिरों का संरक्षण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। योजना में देवोत्तर संपत्तियों, ट्रस्ट और सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा संचालित मंदिरों एवं मठों को शामिल किया जाएगा। निजी पारिवारिक मंदिर इसके दायरे से बाहर रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले के रूप में विकसित करने और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष सजावट एवं सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी जानकारी दी।


feature-top