भगवंत मान को पाकिस्तान का न्योता, वीजा देने पर विचार करेगा पाक

feature-top

पाकिस्तान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को देश आने के लिए वीजा देने पर विचार करने की बात कही है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि मान के दौरे पर वीजा जारी किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए भारत सरकार की अनुमति जरूरी होगी। मान को 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला है। उन्होंने सम्मेलन में जाने की इच्छा जताई है।


feature-top