तमिलनाडु : किताबों की खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर TVK और DMK आमने-सामने

feature-top

तमिलनाडु में कोयंबटूर में 300 करोड़ रुपये की लागत से 'पेरियार अरिवुलगम' (पेरियार ज्ञान केंद्र) की स्थापना को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद जाने-माने लेखक, प्रोफेसर और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पेरुमल मुरुगन की उन टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ, जिनमें उन्होंने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और किताबें खरीदने में घोटाले का आरोप लगाया है। 

डिजिटल साहित्यिक मंच 'सिंधाई' पर 'पेरियार अरिवुलगम में बड़ा घोटाला' शीर्षक से लिखते हुए, मुरुगन ने इस बात पर चिंता जताई कि कोयंबटूर की लाइब्रेरी के लिए किताबें खरीदने में हुए कथित भ्रष्टाचार और करोड़ों के घोटाले के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।


feature-top