लद्दाख : IAF ने रचा नया विश्व रिकॉर्ड, 13,629 फीट की ऊंचाई पर लैंड हुआ IL-76MD

feature-top

भारतीय वायु सेना (IAF) ने विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। इसके IL-76MD भारी-भरकम परिवहन विमान ने लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर, 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है। वायु सेना ने 'X' पर एक पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि की जानकारी दी और इस ऊंचाई वाले एयरफील्ड पर विमान की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया। वायु सेना के अनुसार, दुनिया भर में किसी भी IL-76MD विमान द्वारा की गई यह अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है।


feature-top