उत्तराखंड : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

feature-top

उत्तराखंड पुलिस की एक विशेष जांच टीम (SIT) ने राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रेखा आर्या ने ही मामला दर्ज कराया था, जिसमें जानबूझकर चोट पहुंचाने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने की साजिश रचने और चार कंपनियों से उन्हें निदेशक (डायरेक्टर) के पद से हटाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी करने जैसे आरोप शामिल हैं।

गिरधारी लाल साहू (61) को, जो पुलिस के अनुसार लगातार अपनी जगह बदलता रहा और यहाँ तक कि पड़ोसी देश नेपाल भी चला गया था, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झाँसी में एक निजी विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।


feature-top