बिजली खरीद समझौता : विजयन ने CM सतीशन पर उठाए सवाल, फाइलें सार्वजनिक करने की उठाई मांग

feature-top

विजयन ने कहा कि मुख्यमंत्री इस सौदे पर स्पष्ट जानकारी देने के बजाय गंभीर आरोपों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार इस सौदे से जुड़ी पूरी फाइलें और पत्र-व्यवहार सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रही है।

उन्होंने बताया कि KSEB ने हिमाचल प्रदेश से बिजली खरीदने के प्रस्ताव का तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन किया है और सरकार को अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री ने भी अधिकारियों के स्तर पर हुई चर्चा के बाद हिमाचल वाले प्रस्ताव का समर्थन किया था।


feature-top