जुबिन गर्ग मामला : आवास घेराव की धमकी पर CM हिमंत सरमा करेंगे सुप्रीम कोर्ट का रुख

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में दो मुख्य आरोपियों को जमानत मिल जाती है, तो उनके आवास का घेराव करने की एक समूह की धमकी के बारे में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट और गुवाहाटी हाई कोर्ट को सूचित करेगी। सरमा ने कहा कि एक विधायक के नेतृत्व वाले समूह द्वारा दी गई यह धमकी "मेरे परिवार के लिए खतरा है और इसे सीधे तौर पर हत्या की कोशिश माना जा सकता है"।

सुप्रीम कोर्ट 30 नवंबर को मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रवा महंत को 9 अक्टूबर को जमानत दे दी। उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर रिहा किया गया। कोर्ट ने इस मामले में संदीपन गर्ग को भी जमानत दे दी है।


feature-top