जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, देशवासियों को दीं पर्व की शुभकामनाएं

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और कहा कि वे जवानों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखेंगे।

'X' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!" एक वीडियो संदेश साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली के अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा उठा है। उन्होंने इस त्योहार को अंधेरे के खिलाफ देश के संकल्प का प्रतीक बताया।


feature-top