बंगाल SIR ट्रिब्यूनल : कलकत्ता HC के पूर्व जज बिस्वजीत बसु ने भी दिया पद से इस्तीफा

feature-top

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बिस्वजीत बसु ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे न्यायाधीश बन गए हैं। अदालत के अधिकारी ने बताया "उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवींद्र विट्ठलराव घुगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी ने लगभग 20 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें साल्ट लेक स्थित अपने आवास से दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित ट्रिब्यूनल तक हर दिन 20 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने में कठिनाई हो रही थी।"


feature-top